दूसरा चरण…अचानक बढ़े कोरोना के मरीज, देश में 271 तक पहुंचा आंकड़ा


Corona

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 – कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। 20 मार्च की रात तक जो आंकड़ा 250 था, वहीं शनिवार 21 मार्च को बढ़कर 271 तक पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में COVID-19 से संक्रमितों में 32 विदेशी हैं, जिनमें 17 इतालवी, 3 फिलीपीन के, 2 ब्रिटेन और 1-1 कनाडा, इंडोनेशिया और सिंगापुर का निवासी हैं। इनमें अब तक दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में हुई 4 मौतें भी शामिल है। दिल्ली में भी कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ‘कोरोना से पूरी दुनिया मे सनसनीखेज स्थिति पैदा हो गई है। पूरे देश मे एहितयात बरते जा रहे हैं। यूपी भी पूरी तरह सजग है। हर हाल में संक्रमण रोकने के लिये आगे आना होगा। पीएम ने भी अपील की थी कि भीड़-भाड़ वाले स्थान में ना जाएं। कोरोना दूसरे स्टेज में है।  वाराणसी में एहतियातन 39 पार्षदों को होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश मिला है। सभी 39 पार्षद शुक्रवार को आंध्र प्रदेश और केरल से नगर निगम द्वारा भेजे गए एक्स्पोजर विजिट पूरा करके लौटे हैं। इतना ही नहीं वाराणसी एयरपोर्ट पर उनकी स्क्रीनिंग भी नहीं हुई थी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सभी 39 पार्षदों के घरों में जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजे जाने और थर्मल स्क्रीनिंग करने की जानकारी अपने पत्र के जरिए दी है। इसके साथ ही चंडीगढ़ में ब्रिटेन से आई लड़की भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। बताया गया कि उसके संपर्क में आने वाले पांच लोग संक्रमित हुए। पंचकूला की एक महिला भी लड़की के संपर्क में थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *