अब कठुआ केस की मासूम को मिलेगा इंसाफ!, दोषियों को कब होगी फांसी ?

0

कठुआ : एन पी न्यूज 24 – आखिरकार 7 साल बाद निर्भया को इंसाफ मिला। उनके चारों दोषियों को कल सुबह साढ़े पांच बजे तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गयी। जिसके बाद पुरे देश में खुशियों का माहौल है। हालांकि निर्भया के बाद अब देश वासियों चाहते है की कठुआ की मासूम को भी जल्द से जल्द  इंसाफ मिले। गौरतलब हो कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ में साल 2018 में आठ साल की एक बच्ची के साथ गैंग रेप, प्रताड़ना और हत्या के छह दोषियों में से तीन को अदालत ने उम्र क़ैद की सज़ा दी है।

मामले का मास्टरमाइंड पूर्व सरकारी अधिकारी सांजी राम को माना गया है। जिसके बाद पठानकोट की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने राम को भी उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई है।  इसके  साथ ही दो पुलिस वालों को भी पाँच-पाँच साल की क़ैद की सज़ा सुनाई थी। सांजी राम के अलावा परवेश कुमार, दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर दीपक कुमार और सुरेंदर वर्मा, हेड कॉन्स्टेबल तिलक राज और सब-इंस्पेक्टर आनंद दत्ता को दोषी ठहराया गया। दरअसल पुलिसकर्मियों को सबूतों को मिटाने में दोषी पाया गया।

फांसी की सजा की मांग –
इधर कोर्ट के फ़ैसले के बाद मासूम मृतक की मां ने मुख्य अभियुक्त सांझी राम को फांसी देने की मांग की है। इस घटना से पुरे देश में आक्रोश था। कई दिनों तक लोगों ने केंडल मार्च निकाले थे।

क्या हुआ था 10 जानकारी को –
पुलिस के मुताबिक़, बच्ची को कई दिनों तक ड्रग्स देकर बेहोश रखा गया था।  उसे पिछले साल 10 जनवरी 2018 को अग़वा किया गया था और क़रीब एक सप्ताह बाद उसका शव मिला था। इस मामले को लेकर देशभर में प्रदर्शन भी हुए।

घटना पर राजनीति भी हुई –
इस मामले में जिन लोगों का नाम सामने आया था, उनके समर्थन में स्थानीय लोगों ने एक तिरंगा यात्रा निकाली थी। जिसमें बीजेपी के नेता और तत्कालीन पीडीपी-बीजेपी सरकार में मंत्री भी शामिल हुए थे। लाल सिंह (वन मंत्री) और चंद्र प्रकाश (वाणिज्य मंत्री) ने आरोपियों के समर्थन में बयान दिया तो बवाल उठा था। हालांकि राजनीतिक बवाल के बाद मंत्रियों को इस्तीफा तक देना पड़ा था। अब देश निर्भया के इंसाफ के बाद मासूम बच्ची  के साथ इंसाफ देखना चाहती है। पूरा देश चाहता है कि बच्ची के दरिदों को फांसी पर लटकाया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.