कोरोना वायरस से जुड़े सवाल : कोरोना वायरस के बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले 5 सवाल 


Corona virus

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 – कोरोना वायरस से जुड़े कई सवाल है जिसका जवाब लोग जानना चाहते है।  ऐसे ही कई सवालो के जवाब आपको इस लेख में मिलेंगे।


1. क्या गर्भवती महिला सुरक्षित है ? उन्हें क्या सावधानी बरतनी चाहिए ? 
फ्लू जैसे वायरल से सांस के संक्रमण से पीड़ित होने का खतरा बढ़ जाता है।  यह महिला के हेल्थ को गंभीर रूप  से प्रभावित कर सकते है।  गर्भवती महिला की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है।  इसलिए वह आसानी से संक्रमित हो सकते है।  इसलिए गर्भवती महिला को कोरोना वायरस से बचने के लिए खास ख्याल रखने की जरुरत है।

2. अगर डाइबिटीज के मरीज हैं तो क्या करना चाहिए ? 
इस वायरस से बचने के लिए डाइबिटीज के मरीज को खास ख्याल रखने की जरुरत है।  जो लोग डाइबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी से ग्रस्त है उन्हें उच्च जोखिम की श्रेणी में माना गया है।  इसलिए साफ है कि डाइबिटिज के मरीजों के लिए कोरोना वायरस का खतरा ज्यादा है।

3. क्या यह वायरस घातक है ? 
डॉक्टर्स का कहना है कि यह वायरस घातक नहीं है।  यह एक फ्लू वायरस है।  लेकिन इसका संक्रामक दर अन्य फ्लू से दस गुना अधिक है।  इसमें मृत्यु दर 2. 5 से 3% है वह भी बुजुर्ग रोगियों में जिनकी उम्र 60 या 70 है।

4. क्या मांसाहारी खाना सुरक्षित है ? 
मांसाहारी खाना बिलकुल सुरक्षित है।  वैसे हम कुछ अतिरिक्त सावधानी बरत सकते है और सुनिश्चित कर सकते है कि मांस को पकाने से पहले अच्छी तरह धोया गया हो और उच्च तापमान पर अच्छी तरह पकाया गया हो।

5. कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर क्या करना चाहिए ?
जो लोग हाल ही में ऐसे देश की यात्रा करके लौटे है जो वायरस से बुरी तरह प्रभावित है. उन्हें कोई भी लक्षण नहीं होने पर खुद से टेस्ट करवाना चाहिए।  जो लोग कोरोना से पीड़ित लोगों से मिले है उन्हें भी टेस्ट करवाना चाहिए। जिनमे वायरस के लक्षण दिखे उन्हें तुरंत जांच करानी चाहिए। जिनमे हलके लक्षण है उन्हें घर में ही रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *