निर्भया केस : फांसी के बाद निर्भया की मां आशा देवी का बड़ा बयान

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 – निर्भया के चारों गुन्हेगारों को आज दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में सुबह 5:30 बजे फांसी दे दी गयी। जिसके बाद निर्भया को इंसाफ मिल गया। इस बीच निर्भया की मां आशा देवी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ‘आखिरकार उन चार दरिंदों को फांसी पर लटकाया गया। हमे इंसाफ मिला। आज का दिन हमारे  बच्चियों के नाम, देश की बेटियों के नाम।’ आशा देवी ने आगे कहा कि देर ही सही इंसाफ तो मिला। उन्होंने देश के राष्ट्रपति, कानून व्यवस्था सबको को ध्यानवाद दिया।

निर्भया की मां ने कहा कि आज मैं सुप्रीम कोर्ट से सीधे घर जाकर निर्भया के फोटो के सामने हाथ जोड़कर खड़े हो गयी और बोली बेटी आज आपको इंसाफ मिल गया। बता दें कि जिस तरह 2012 में निर्भया के साथ घटना हुआ था वो बहुत घिनौना था। पूरी देश शर्मसार हुआ था। आशा देवी ने कहा कि कानून सबसे आगे है। बस आपको धैर्य बनाकर रखना जरुरी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.