निर्भया केस : और अधूरी रह गई विनय को पूरी, सब्जी और कचौड़ी खिलाने की इच्छा

0

नई दिल्ली- एन पी न्यूज 24- आज यानि 20 मार्च को निर्भया के चारों दोषियों को सुबह 5.30 बजे तिहाड़ जेल फांसी दे दी गयी। इससे पहले गुरुवार देर रात तक दिल्ली हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक दोषियों के वकील ने फांसी को टालने की पुरजोर कोशिश की। लेकिन वो कामियाब नहीं हुए। इस बीच अदालत के फैसले से निराश निर्भया के दोषी विनय की मां ने कल कहा कि था अगर मुझे मौका मिलता तो मैं अपने बेटे को उसका मनपसंद भोजन पूरी, सब्जी और कचौड़ी खिलाती।

उन्होंने कहा कि कई बार बेटे को पूरी, सब्जी और कचौड़ी खिलाने की कोशिश की, पर जेल प्रशासन ने कभी अनुमति नहीं दी। निर्भया के दोषी विनय, पवन और मुकेश का परिवार आरके पुरम स्थित रविदास कैंप में रहता है। इधर  निर्भया की मां आशा देवी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ‘आखिरकार उन चार दरिंदों को फांसी पर लटकाया गया। हमे इंसाफ मिला। आज का दिन हमारे  बच्चियों के नाम, देश की बेटियों के नाम।’ आशा देवी ने आगे कहा कि देर ही सही इंसाफ तो मिला। उन्होंने देश के राष्ट्रपति, कानून व्यवस्था सबको को ध्यानवाद दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.