नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 – तमाम कानूनी अड़चनों के बाद अब आखिरकार आज सुबह साढ़े बजे चारों दोषियों को फांसी पर लटका दिया गया। इस दौरान जेल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद थी। फांसी देते वक़्त तिहाड़ में कोई तरफ के अड़चन न आये इसके लिए तिहाड़ जेल प्रशासन द्वारा पिछले कुछ समय पहले ही अपनी तैयारी पूरी कर ली गयी थी। तिहाड़ सूत्र के मुताबिक, फंदे पर लटकाने से पहले जब दोषियों को नहाने और कपड़े बदलने के लिए कहा गया, तो दोषी विनय ने कपड़े बदलने से इनकार कर दिया।
इतना ही नहीं विनय अचानक जोर-जोर से रोने लगा और कहने लगा उससे माफ़ कर दे। जानकारी के मुताबिक, फांसी से पहले सुबह 4 बजे चारों दोषियों को उठाया गया और नहाने के बाद नए कपड़े पहनने के लिए कहा गया। इसके बाद दोषियों को जेल प्रशासन की ओर से चाय-नाश्ता पूछा गया, हालांकि किसी ने नाश्ता नहीं किया। बाद में जेल प्रशासन की ओर से दोषियों से उनकी आखिरी इच्छा पूछी और ठीक 5.30 बजे चारों दोषियों को फांसी पर लटका दिया गया। लोग मान रहे है कि इसी तरह बुराई पर सत्य की जीत हो गयी।
Leave a Reply