एन पी न्यूज 24 -एन पी न्यूज 24 – 7 साल..3 महीने और 3 दिन बाद आखिकार आज निर्भया के चारों दोषियों को सुबह 5.30 बजे तिहाड़ जेल फांसी दे दी गयी। इससे पहले गुरुवार देर रात तक दिल्ली हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक दोषियों के वकील ने फांसी को टालने की पुरजोर कोशिश की। दिल्ली हाई कोर्ट से दोषियों को राहत नहीं मिली है, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में ये मामला सुना गया और 3:30 बजे फांसी की सजा को बरकार रखा।
Delhi: People celebrate & distribute sweets outside Tihar jail where four 2012 Delhi gang-rape case convicts were hanged at 5:30 am today. pic.twitter.com/TepyocII5t
— ANI (@ANI) March 20, 2020
इस बीच जैसे ही निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाया गया, तिहाड़ जेल के बाहर मौजूद लोगों ने खुशी जाहिर की। लोगों ने निर्भया की मां को बधाई दी। वहीं, एक लंबे समय तक इंसाफ के लिए इस लड़ाई को लड़ने वाली निर्भया की मां आशा देवी ने आज जब दोषियों को फांसी दी गई तो उन्होंने ऐलान किया कि 20 मार्च को वह निर्भया दिवस के तौर पर मनाएंगी। लोगों ने कहा बेटियों को इज्जत नहीं दोगे तो लटका दिए जाओगे।