टीम इंडिया के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल लड़की को मारने वाले थे ‘थप्पड़’, लेकिन लड़की ने प्यार से खींच लिए गाल – Video

0

मुंबई :एन पी न्यूज 24 – टीम इंडिया के अहम खिलाड़ियों में से एक युजवेंद्र चहल इन दिनों सुर्खियों में छाये हुए है। दरअसल चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें वह एक लड़की को थप्पड़ मारने तो जाते है। लेकिन, एन वक़्त पर वो लड़की अपने आपको  बचाते हुए चहल के गालों को खींच लेती है। यहीं वीडियो इंटरनेट पर अब वायरल भी हो रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

बता दें कि यह वीडियो कुछ नहीं बल्कि एक टिकटॉक वीडियो है। वीडियो ने वह ब्रिटिश मॉडल और सिंगर रमीत संधू के साथ चलते दिख रहे है। तभी वह अचानक अपने घुटनों पर आते हैं और अपने जूते के फीते बांधते दिखते हैं। तभी लड़की उनके पीछे से आकर उन्हें डराने की कोशिश करती है लेकिन चहल गुस्सा हो जाते हैं। तभी लड़की प्यार से उनके गाल खिंचती है।

इस वीडियो को अब तक 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। साथ ही 4 लाख से ज्यादा लाइक्स और हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। इससे पहले भी चहल का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ डांस करते नजर आए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.