कोरोना वायरस : भारत में 168 पॉजिटिव मरीज, दुनिया भर में 8000 से ज्यादा की मौत, मचा हाहाकार…    

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24  – कोरोना वायरस की वजह से दुनिया भर में हाहाकार मचा गया है। भारत में अब कोरोना मरीज की संख्या 168 तक पहुंच गयी है। कोरोना वायरस का नया और चंडीगढ़ में पहला मामला सामने आया है। जिसके बाद यह अकड़ा 168 पहुंच गया है। यह लड़की लंदन से भारत लौटी थी। कोरोना वायरस ने भारत सहित दुनिया को हिला दिया है। इस जानलेवा वायरस ने दुनिया भर में अब तक 8 हजार से अधिक लोगों की जान ले ली है, जबकि लगभग 2 लाख लोग इसके शिकार हो चुके हैं।

भारत में, कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 168 हो गई है, जिनमें से 3 लोगों की मौत हो गई है और 16 लोग ठीक हो गए हैं। इधर, चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से संबंधित पहला मामला सामने आया है। संक्रमित लड़की रविवार को लंदन से लौटी है। कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न होने वाले संकट के मद्देनजर, अमेरिकी सीनेट ने $ 100 बिलियन का आपातकालीन पैकेज जारी करने की घोषणा की है। इटली में कोरोना वायरस से 24 घंटों में 475 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं फ्रांस में 89 पॉजिटिव मरीज पाए गए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.