केरल पुलिस’ ने बताया ‘कोरोना वायरस’ से बचने का उपाय, देखें मजेदार वीडियो

0

तिरुवनंतपुरम : . एन पी न्यूज 24 – कोरोना वायरस का असर अब सीधे भारत पर दिखने लगा है। यहां दिन व दिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। भारत में कोरोना वायस से मरने वालों की संख्या अब 3 हो गई है। गौरतलब हो कि भारत में कोरोना वायरस से अभी 148 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद हर तरफ हड़कपं मच गया है।
देश में कोरोना का पहला मरीज केरल में ही पाया गया था। जिसके बाद आज यह देश के राज्यों तक पंहुच गया है।

 

 

 

 

 

 

 

हालांकि कोरोना से बचने के लिए केरल पुलिस ने एक अनोखा वीडियो शेयर किया है। जो की अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारत में फ़िलहाल करोना वायरस दूसरे स्टेज पर है। यह महामारी तीसरे स्टेज तक न पहुंचे इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कई अहम कदम उठाये है। केरल पुलिस द्वारा जारी किये गए इस वीडियो में 6 पुलिस अधिकारी नजर आ रहे है। जिसमें सभी एक गाने पर डांस करते नजर आ रहे है। पोलिसकर्मियों का यह दल डांस करते हुए हैंड वाश किस तरह करना है उसके बारे लोगों को जागरूक कर रहे है। यह गाना बेहद मजेदार है।

सोशल मीडिया में इससे लोग खूब पसंद कर रहे है। यह वीडियो केरल पुलिस के मिडिया सेंटर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि घबराने की जरुरत नहीं, सावधानी बरते। इस वीडियो को अब तक 8 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.