कोरोना वायरस : भारत की  तैयारी से प्रभावित हुआ  WHO, तारीफ के पुल बांधे 


corona
नई दिल्ली, 18 मार्च – एन पी न्यूज 24  – वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक दुनिया भर के 149 देश कोरोना वायरस की चपेट में है।  इस वायरस से मरने वालो की संख्या 6700 से आगे चली गई है।  चीन के बाद इटली की हालत सबसे ख़राब है।  यहां इस संक्रमण से 24 घंटे में 349 लोगों की मौत हो चुकी है।  भारत में इस बीमारी से अब तक 120 लोग पीड़ित पाए गए है. देश में इस वायरस से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है।  देश में पॉजिटिव केस से संपर्क में आये 5200 लोगों की पहचान की गई है।  इन सभी को निगरानी में रखा गया है. इस वायरस से पीड़ित 13 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके है।
भारत में कोरोना वायरस को लेकर उठाये जा रहे कदम की  वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने प्रशंसा की है।  भारत में डब्लूएचओ के प्रतिनिधि हेंक बेकडोम ने कहा कि कोरोना वायरस से शीर्ष स्तर पर खासकर प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से तत्परता और तेज़ी दिखाई गई है वह बेहद महत्वपूर्ण और प्रभावशाली है।  यही वजह है कि कोरोना वायरस से लड़ने में भारत इतना अच्छा कर रहा है।  मुझे यह देख कर ख़ुशी हो रही है कि इस दिशा में सभी लोग जुट गए है।
हेंक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत में खासकर आईसीएमआर और स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग में शोध की काफी अच्छी सुविधाएं है।  ये संस्थान वायरस को खत्म करने में काफी सक्षम है।  अब भारत भी रिसर्च समुदाय का हिस्सा बन रहा है।  दुनिया में सबसे ज्यादा चीन में 3200 लोगों की जान गई है।  इटली में 1809 लोगों की मौत हो चुकी है।  स्पेन में कोरोना से 309 लोगों की मौत हुई है।  फ्रांस में 127 लोगों की मौत हुई है।  ईरान में 850 लोग इस वायरस से मारे जा चुके है।  अमेरिका में कोरोना के 3802 पॉजिटिव मामले सामने आये है।
मुंबई में सिद्धिविनायक, महालक्ष्मी, मुंबा देवी मंदिर कर दिए गए है।  उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक लगा दी गई है।  गुजरात में खुले में थूकने पर जुर्माना लगाया गया है।  हेल्थ मंत्रालय ने हेल्पलाइन नंबर 1075 जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *