वाशिंगटन, 18 मार्चएन पी न्यूज 24 – कोरोना वायरस के संक्रमण से करीब 7900 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में इस वायरस से मरने वालो की संख्या 105 पहुंच चुकी है। यह वायरस अमेरिका के सभी 50 राज्यों में फ़ैल चूका है। ऑस्ट्रेलिया में इस वायरस से 450 लोग संक्रमित बताये गये है। जबकि इस वायरस के मुख्य केंद्र चीन के वुहान में मंगलवार को केवल एक मामले की पुष्टि हुई. चीन में इस बीमारी से अब तक 3237 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस से 147 देश प्रभावित बताये जा रहे है।
अमेरिका में एक महीने से कम समय में 100 से अधिक लोगों की इस वायरस से मौत हो गई है। देश में संक्रमित मामलो की संख्या 6500 पहुंच गई है। यहां एक साथ लोगों को एकजुट होने से मना किया गया है। अमेरिकियों को जल्द से जल्द रहत देने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उन्हें जल्द से जल्द पैसे भेजने का निर्देश दिया है। यहां एक अदालत ने दी जाने वाली फांसी पर 60 दिनों के लिए रोक लगा दी है। मंगलवार को यहां 11 लोगों की मौत हो गई।
ट्रम्प ने पुरे मामले पर ट्वीट किया है विश्व एक छिपे हुए दुश्मन के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है। अमेरिका और कई अन्य देशो ने इस संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए रेस्त्रां और अन्य बिज़नेस संस्थान बंद कर दिया है।
Leave a Reply