जब ‘प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड’ को पता चला बहन के 5 बच्चों का बाप है उसका ‘बॉयफ्रेंड’, फिर आगे जो हुआ वो…..

0

मुंबई : एन पी न्यूज 24 – साउथ लंदन में एक ऐसा मामला सामने आया है जो काफी हैरान करने वाला है। दरअसल अपनी शादी की तैयारी में व्यस्त एक प्रेग्नेंट लड़की को जब पता चला कि उसके बॉयफ्रेंड और उसकी बड़ी बहन के बीच काफी अरसे से संबंध रहे हैं तो उसके होश उड़ गए। इतना ही नहीं जब उसने थोड़ी छानबीन की तो उसे पता चला कि उसकी बहन के 5 बच्चों का पिता भी उसका बॉयफ्रेंड ही है। जानकारी के मुताबिक, कपल शार्लेट क्लार्क और गैरी बैनिस्टर शादी की तैयारियों में बिज़ी थे। तभी शार्लेट को फेसबुक मैसेज के जरिये पता चला कि उसकी बहन रेबेका और बॉयफ्रेंड के बीच संबंध है।

यह जानकर शार्लेट को बहुत दुःख हुआ। हालांकि इस कहानी में ट्विस्ट यही है कि उन्होंने अब इन दोनों को माफ़ कर दिया है। शार्लेट ने न सिर्फ उन्हें माफ़ कर दिया, बल्कि अब पूरा परिवार साथ ही रह रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शार्लेट का कहना है कि अब वे उनसे गुस्सा नहीं हैं और अपनी बेटी की परवरिश के लिए उन्हें यही ठीक लगा कि पूरे परिवार को एक साथ रहना चाहिए।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शार्लेट ने बताया कि उनकी मुलाक़ात गैरी से साल 2005 में हुई थी। गैरी एक पब में शेफ थे और उस दौरान भी उनके अपनी पिछली रिलेशनशिप से दो बच्चे थे। बाद में गैरी और शार्लेट साथ रहने लगे और उनका भी एक बच्चा हुआ। साल 2010 में दोनों ने इंगेजमेंट भी कर ली।  इसी दौरान अपनी पर्सनल लाइफ में कुछ दिक्कतों से जूझ रही शार्लेट की बहन रेबेका उनके साथ रहने आ गईं। हालांकि बाद में दोनों करीब आ गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.