हीटर मैक्सवेल बनेंगे भारतीय दामाद, फोटो शेयर कर गर्लफ्रेंड ने  दी जानकारी 

0
नई दिल्ली, 16 मार्च एन पी न्यूज 24 –  ऑस्ट्रेलिया के विष्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने फिर से एक बार एंगेजमेंट किया है।  खास बात ये है है कि उन्होंने एक भारतीय लड़की से एंगेजमेंट किया है।  ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी भारतीय गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ भारतीय रीतिरिवाज के साथ एंगेजमेंट की है. पिछले महीने मैक्सवेल ने विनी रमन के साथ एंगेजमेंट की थी. लेकिन इस बार इस कपल ने भारतीय रीतिरिवाज से एंगेजमेंट किया।
मैक्सवेल की गर्लफ्रेंड विनी रमन ने अपने इंस्टाग्राम पर एंगेजमेंट का फोटो शेयर की है. विनी रमन ने कहा है कि रविवार की रात उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल के साथ भारतीय रीतिरिवाज  के साथ एंगेजमेंट किया है।  इस एंगेजमेंट में केवल उनके करीबी मित्र और परिवार के सदस्य शामिल हुए. ग्लेन मैक्सवेल ने नीले रंग की शेरवानी पहनी थी. मैक्सवेल की विनी रमन ने काले रंग का लहंगा पहना था. इसमें वह काफी सुंदर दिख रही थी.
फरवरी महीने में मैक्सवेल ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया था कि उन्होंने और विनी रमन ने एंगेजमेंट कर लिया है और जल्द शादी करने वाले है. जल्द 31 वर्षीय स्टार बल्लेबाज मैक्सवेल भारत के दामाद बन जाएंगे और इस तरह वह ऑस्ट्रेलिया के ऐसा करने वाले दूसरे खिलाडी बन जाएंगे।  इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के सीन टेंट ने भी भारतीय लड़की से अपने जीवन की पारी शुरू की है।
2014 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज शान टेंट ने भारतीय लड़की मासूम सिंघा के साथ शादी की थी. ये दोनों आईपीएल की पार्टी के दौरान मिले थे और शादी से पहले एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे. हाल ही में डिप्रेशन की वजह से मैक्सवेल ने क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था. उन्होंने खुलासा किया था कि विनी रमन ने ही उन्हें इस मुश्किल दौर से बाहर निकाला है.
अक्टूबर 2019 में मैक्सवेल ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से खुद को अलग कर लिया था. अचानक उनकी मानसिक स्थिति खराब होने से सभी चकित रह गए थे.बाद में मैक्सवेल ने बताया कि विनी रमन की वजह से वह फिर से क्रिकेट में वापस ;लौट पाए. उन्होंने कहा कि वास्तविक रूप से वह मेरी दोस्त है. उन्होंने मुझे किसी से सलाह लेने के लिए कहा. सबसे पहले उन्होंने मुझमे बदलाव लाया इसके लिए मैं उनकी प्रति आभारी हूं.
मैक्सवेल और विनी ने 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. 2019 में मैक्सवेल पहली बार ऑस्ट्रलियन पुरस्कार कार्यक्रम में विनी को लेकर गए थे. ये जोड़ी कुछ महीने के यूरोप दौरे पर भी गए थे. विनी ऑस्ट्रलिया के मेलबर्न की निवासी बन गई है।  वह पेशे से फार्मासिस्ट हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.