कोरोना वायरस : श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपती मंदिर 17 मार्च से बंद, भक्त नहीं कर पाएंगे दर्शन  

0

पुणे : एन पी न्यूज 24 –  कोरोना वायरस की वजह से श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपती ट्रस्ट ने दि. 17 मार्च से जनहित के लिए मंदिर बंद रखने का फैसला किया है। ट्रस्ट ने सभी गणेश भक्तों को इस पर ध्यान देने का अनुरोध किया गया है। देश भर में कोरोना वायरस के 100 से ज्यादा मरीज पाए गए है। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र से मिले है।

जिसके बाद हर तरफ हड़कंप मच गया है। महाराष्ट्र के पुणे शहर में सबसे अधिक रोगी पाए गए है। जिसके बाद ही राज्य सरकार ने स्कूल और कॉलेज बंद करने का निर्णय लिया है और अब परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी है। इधर पुणे विभागीय आयुक्त और जिला अधिकारी ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

पुणे शहर समेत पुरे महाराष्ट्र में कई मंदिरों को बंद कर दिया गया है। जिसके बाद अब से कुछ दिन तक भक्त दर्शन नहीं कर पाएंगे। अब पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपती ट्रस्ट ने भी यही कदम उठाते हुए 17 मार्च से मंदिर बंद रखने का फैसला किया है। इसकी जानकारी ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सुनिल रासने ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.