किशोर को नग्न कर मारपीट व उत्पीड़न करने के मामले में 5 गिरफ्तार

0
पुणे। एन पी न्यूज 24 – मामूली कारण से कुछ लोगों द्वारा एक किशोर का उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित को नंगा किया और फिर उसकी पिटाई की। आरोपी यहीं नहीं रुके और पीड़ित के शरीर पर पेशाब कर इस घटना का वीडियो बना लिया, जिसे बाद में आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। इस घटना के बाद पीड़ित को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित किशोर की मां की शिकायत के आधार पर पुणे की हड़पसर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके नाम विनीत सूर्यकांत बिरादर (19), शुभम रामभाऊ जाधव (19, दोनों निवासी समर्थनगर), देवा उर्फ देवीदास घनश्याम पहाने (21, निवासी काले पड़ल, पुणे), भारत विशाल राठौड़ (21, निवासी कुंजीर बस्ती, पुणे), सलीम कलन्दर शेख (22, निवासी घुले बस्ती, माँजरी) है।
पुलिस मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित किशोर 15 साल का है और वह पुणे के माँजरी में गोपालपट्टी इलाके में रहता है। घटना गुरुवार शाम की है, जब किशोर शिव जयंती के अवसर पर आयोजित हुए एक उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जब किशोर अपने घर नहीं लौटा तो उसके माता-पिता ने उसकी तलाश शुरु की और दोस्तों से पता किया। जब उन्हें कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस में अपहरण का केस दर्ज करा दिया।
पुलिस ने जब किशोर की तलाश शुरु की तौ वह माँजरी में रेलवे ट्रैक के पास बेहोशी की हालत में मिला। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पीड़ित किशोर की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। पीड़ित किशोर के साथ मारपीट और उत्पीड़न का वायरल वीडियो पुलिस के हाथ लगा। उसके माता-पिता को बुलवाकर किशोर व आरोपी लड़कों की पहचान करने के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.