लिफ्ट के बहाने से महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

0
पिंपरी। एन पी न्यूज 24 –  लिफ्ट देने के बहाने से एक 29 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने की वारदात सामने आने से पिंपरी चिंचवड़ शहर समेत समस्त जिले में खलबली मच गई है। मंगलवार की रात 11 से बुधवार के तड़के चार बजे के बीच यह वारदात हुई है। इसमें एक आयशर टेम्पो के चालक और उसके क्लीनर ने पीड़िता को लिफ्ट देने के बहाने से टेम्पो में बिठाया। रातभर उसे पिंपरी परिसर में घुमाया और उस बीच दोनों ने महिला के साथ बलात्कार किया। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आयशर टेम्पो चालक व क्लीनर के खिलाफ मामला दर्ज आलंदी पुलिस छानबीन में जुट गई है।
आलंदी पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला मंगलवार की रात आलंदी में पेरणे फाटा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। तब वहां आये एक आयशर टेम्पो के क्लीनर ने उसे लिफ्ट देने की पेशकश की। पेरणे फाटा में छोड़नेे के बहाने से पीड़िता को टेम्पो में बिठाया। आलंदी से बाहर आकर पेरणे फाटा की बजाय पिंपरी चिंचवड परिसर में ले आये। रात भर उसे शहर के अलग- अलग हिस्सों में घुमाया। इस बीच
टेम्पो के ड्राइवर और क्लीनर ने महिला के साथ बारी बारी से बलात्कार किया। इसके बाद तड़के चार बजे के करीब पीड़िता को हाइवे पर छोड़कर टेम्पो चालक व क्लीनर भाग निकले। पीड़ित महिला ने आलंदी पुलिस थाने पहुंचकर अपने साथ हुए अत्याचार को बयां किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.