कोरोना वायरस को महामारी घोषित, भारत ने विदेश से आने वालों का वीजा किया सस्पेंड

0

नई दिल्ली :एन पी न्यूज 24 – चीन में महामारी का रूप ले चुका कोरोना वायरस अब दुनिया भर में पैर पसार रहा है। कोरोना वायरस के नाम से लोगों में डर का खौफ देखा जा रहा है। अब भारत में भी इसका असर दिखने लगा है। भारत में यह अखड़ा अब तक 60 से ज्यादा पहुंच चूका है। हिंदुस्तान में कोरोनावायरस अब तेजी से पैर पसारने लगा है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया है।

भारत ने कोरोना वायरस के मद्देनजर विदेश से आने वाले लोगों का वीजा 15 अप्रैल तक के लिए सस्पेंड कर दिया है। इस प्रतिबंध से राजनायिकों, अधिकारियों, सयुंक्त राष्ट्र संघ और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कर्मचारियों को छूट मिलेगी। यह प्रतिबंध 13 मार्च 2020 से ही लागू हो जाएगा। सरकार ने भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि गैरजरूरी विदेशी यात्राएं न करें। अगर वे कहीं से भी यात्रा करके वापस लौटते हैं तो उन्हें कम से कम 14 दिन तक लोगों से अलग रखा जा सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा –
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि हमारे आंकलन के मुताबिक COVID-19 अब महामारी बन चुका है। स्वास्थ्य संगठन पूरी दुनिया में फैल रहे इस वायरस की सक्रियता से चिंतित है। यह खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.