कोरोना का हाहाकार, सरकार खबरदार…देश में बढ़ते जा रहे हैं मरीज

लखनऊ में कोरोना वायरस का पहला मामला, बिहार में पांच और संदिग्ध मरीज अस्पताल में भर्ती

0

लखनऊ. एन पी न्यूज 24 – देश भर में कोरोना के 62 पॉजीटिव मामले सामने आ चुके हैं। बीती रात महाराष्ट्र के नागपुर और  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है।
मिले और संदिग्ध
नागपुर में मिला मरीज वाशिंगटन डीसी से हाल में लौटा है तो लखनऊ में कनाडा से अपने रिश्तेदारों से मिलने आई एक महिला डॉक्टर में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 11 मामलों की पुष्टि हुई है। बिहार में कोरोना वायरस के पांच और संदिग्धों का पता चला। इनमें दो पटना जबकि बाकी तीन फारबिसगंज, औरंगाबाद और समस्तीपुर के रहने वाले हैं।  पटना में पीएमसीएच की इमरजेंसी में भी कोरोना के दो संदिग्ध मरीजों को भर्ती कराया गया। इनमें एक औरंगाबाद तथा दूसरा समस्तीपुर का है। वहीं, एनएमसीएच में बुधवार को दो और संदिग्धों को भर्ती किया गया। दोनों पटना के ही रहने वाले हैं। इसमें 30 वर्षीय महिला राजस्थान जबकि 24 वर्षीय युवक दिल्ली से लौटा है।
शिकायत पर गई अस्पताल
कनाडा के टोरंटो शहर निवासी महिला डॉक्टर अपने पति के साथ 8 मार्च को लखनऊ के गोमती नगर में रिश्तेदारों से मिलने आई थी। बुधवार को महिला को बुखार महसूस हुआ और गले में खराश हुई। इसके साथ-साथ सर्दी-जुकाम भी शुरू हो गया। परिवारीजनों ने कोरोना की आशंका हुई। वह अपने पति के साथ केजीएमयू पहुंची। यहां डॉक्टर डी. हिमांशु की निगरानी में  महिला डॉक्टर को भर्ती किया गया।पूछताछ में महिला डॉक्टर ने बताया कि कि वह मुंबई होते हुए लखनऊ आई हैं इस दौरान वह कितने लोगों के संपर्क में आई हैं इसकी पूरी जानकारी उन्होंने टीम को दे दी है
झारखंड में भी जांच
इस बीच, झारखंड के रांची में कोरोना की जांच के लिए तीन संदिग्ध का सैंपल लिया गया। इनमें दो रांची के हवाई नगर के रहने वाले पति-पत्नी हैं, जबकि एक रांची के ही सीआरपीएफ कैंप में रहने वाला जवान हैं। तीनों को रिम्स के आयसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। बता दें कि कोरोना संदिग्ध पति-पत्नी जर्मनी गए थे। वहां से गत छह मार्च को वे लोग लौटे हैं। सीआरपीएफ का जवान राजस्थान गया था। वहां से दिल्ली होते हुए वह हवाई मार्ग से रांची लौटा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.