बड़ी खबर : भारत में 73 पंहुचा कोरोना मरीज की संख्या, केरल, महाराष्ट्र और यूपी में सबसे ज्यादा

0

नई दिल्ली :एन पी न्यूज 24- चीन में महामारी का रूप ले चुका कोरोना वायरस अब दुनिया भर में पैर पसार रहा है। कोरोना वायरस के नाम से लोगों में डर का खौफ देखा जा रहा है। चीन समेत कई देशों में संदिध सहमे हुए है। अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक, जानलेवा कोरोना वायरस से चीन में मरने वालों का आंकड़ा 3000 से ज्यादा पहुंच गया है। अब भारत में भी इसका असर दिखने लगा है। भारत में अब तक कुल 73 मामले पॉजिटिव पाए गए है। जिसके बाद हर तरफ हड़कंप मच गया है।

स्वास्थ मंत्रालय लगातार इस पर नजर बनाये हुए है। प्रशासन की ओर से लगातार लोगों से सावधान व सतर्क रहने की अपील की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक,  केरल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में कोरोना के ज्यादा मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। जिसमें कुल 73 मामलों में 56 भारतीय और 17 विदेशी हैं। गौरतलब हो कि दुनिया भर में अब तक कोरोना वायरस के कुल 121654 पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। कोरोना को लेकर केंद्र सरकार ने हेल्प लाइन जारी की है। इस वायरस से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप नेशनल हेल्पलाइन नंबर 011-2378046 पर संपर्क कर सकते हैं।

इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल बिहार के बिहारशरीफ स्थित सदर अस्पताल में एक शख्स ने हंगामा खड़ा कर दिया। शख्स ने दावा किया कि उसमें कोरोना वायरस के लक्षण हैं। जब डॉक्टरों ने शख्स को दूसरे अस्पताल में रिफर करते हुए वहां जाने को कहा तो पीड़ित शख्स अचानक लापता हो गया। जिसके बाद पुरे परिसर में खलबली मच गयी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.