पुणे में कोरोना का एक और मरीज मिला; प्रभावितों की संख्या हुई 9 

0
पुणे। एन पी न्यूज 24 – पुणे में एक और मरीज के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में इस बीमारी के संख्या 9 हो गई है। इसमें तीन मरीज पिंपरी चिंचवड़ के हैं। सभी मरीजों की हालत स्थिर है। गुरुवार को जिस एक मरीज की कोरोना से संक्रमित रहने की पुष्टि हुई है वह 1 मार्च को अमेरिका से लौटा था, कल उसकी लार के नमूने की जांच की गई जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसकी जानकारी पुणे के संभागीय आयुक्त डॉ दीपक म्हैसेकर और जिलाधिकारी नवलकिशोर राम ने दी है।
10 मार्च को दुबई से आई एक दंपति कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गई। उनके अलावा उनकी बेटी और कैब ड्राइवर के अलावा एक सह यात्री भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कल और तीन मरीज मिलने से पुणे जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या आठ तक पहुंच पहुंच गई। ये तीनों भी उसी फ्लाइट से आए थे। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुबई से आई दंपति के साथ आए अन्य लोगों के समूह की सूची प्राप्त हो गई है और संबद्ध जिलों के अधिकारियों को उनकी मेडिकल जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद आज एक और मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
संभागीय आयुक्त ने लोगों को चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया में कोरोना संक्रमित मरीजों की जानकारी या नाम उजागर करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर यकीन न रखें और न फैलाएं, यह हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि, सोशल मीडिया पर कोरोना बीमारी और उसके मरीजों के बारे कई अफवाहें फैल रही हैं। मरीजों के नाम उजागर किये जा रहे हैं। इससे मरीजों और उनके घरवालों को बेवजह तकलीफ हो रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी उन्होंने दी है। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया के इस्तेमाल के दौरान सामाजिक दायित्व का ध्यान रखने की अपील भी की है। बहरहाल कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर 21 स्थानों पर 200 बेड के पृथक केंद्र बनाए गए हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.