सपना चौधरी का होली धमाका, बिहार में आम्रपाली दुबे संग दी स्टेज परफॉर्मन्स, देखें वीडियो  

0

पटना : एन पी न्यूज 24 – एक्ट्रेस और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल होली में सपना ने बिहार में आम्रपाली दुबे संग स्टेज पर धूम मचा दी। होली के मौके पर सपना चौधरी ने बिहार के जहानाबाद जिले के आंकोपुर में आयोजित एक प्रोग्राम में अपने डांस से उनके भोजपुरी फैन भी दीवाने हो गए। मंच पर हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने जमकर धूम मचाई तो वहीं भोजपुरी यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे और सिंगर अंकुश राजा ने भी जमकर फैंस को एन्जॉय कराया।

 

 

 

 

 

 

दरअसल सपना का होली मिलन समारोह के यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा ने सपना चौधरी के लिए अपना सुपरहिट सॉन्ग ‘लाखों हैं दीवाने तेरे’ गाया और उनका मंच पर जोरदार स्वागत किया।

 

 

 

 

 

 

 

सपना चौधरी का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहा है। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं। खास बात यह रही कि तीन दिग्गज एक साथ एक  पर नजर आये। इस मौके पर आम्रपाली दुबे ने भी डांस में अपने हाथ दिखाए। सपना चौधरी और आम्रपाली दुबे के डांस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.