अब अपने विधायकों को जयपुर ले जाने की तैयारी में कांग्रेस

चुनौती दोनों ओर, इसलिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपने-अपने खेमें के विधायकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही हैं

0

भोपाल. एन पी न्यूज 24 – मध्य प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच अपने-अपने खेमे के विधायकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की कवायद में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां लगी हुई हैं। भाजपा का कदम देख अब कांग्रेस भी  अपने विधायकों को भोपाल से बाहर ले जाने की तैयारी में जुट गई है, क्योंकि खबर है कि अब भी भाजपा के संपर्क में हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पहले ही अपने 100 विधायकों को राज्य की राजधानी से बाहर ले जा चुकी है। दोनों ही पार्टियों के समक्ष अपने-अपने विधायकों को बचाने की चुनौती है। कांग्रेस के 22 विधायकों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद से राज्य की कमलनाथ सरकार पर संकट बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर भाजपा की नजर कांग्रेस के अन्य विधायकों पर है। कांग्रेस पर संकट और ना बढ़े इसलिए पार्टी के 90 और चार निर्दलीय विधायकों को बाहर भेजा जा रहा है। कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि विधायकों को मुख्यमंत्री आवास पर तलब किया गया है। विधायक मुख्यमंत्री आवास भी पहुंचने लगे हैं। यहां से विधायकों को बसों से हवाई अड्डे और फिर विमान से जयपुर ले जाया जा सकता है अथवा सड़क मार्ग से कहीं और भी भेजा जा सकता है कांग्रेस की मंगलवार रात को मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी विधायकों की मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ बैठक हुई थी। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि के तौर पर राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिवेदी भी मौजूद थे। इस बैठक में कुल 94 विधायक पहुंच थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्येातिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उनके समर्थक विधायकों ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.