यस बैंक प्रकरण में नया राजनीतिक हंगामा…

2 करोड़ की पेंटिंग पर भाजपा-कांग्रेस में घमासान

0

नई दिल्ली.एन पी न्यूज 24  –यस बैंक संकट में कांग्रेस और बीजेपी में  सियासी लड़ाई और तेज हो गई है। यह लड़ाई एक पेंटिंग को लेकर हो रही है, जो 2 करोड़ रुपए की है।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यस बैंक के प्रमोटर राणा कपूर को अपने पिता की यह पेटिंग 2 करोड़ रुपये में बेची थी। इसे मशहूर चित्रकार एमएफ हुसैन ने बनाया था और राणा कपूर ने प्रियंका गांधी वाड्रा से उसे खरीदा था। हालांकि कुछ जानकारों का कहना है कि यह वह पेंटिंग नहीं है, जिसे राणा कपूर ने प्रिंयका गांधी वाड्रा से खरीदी थी। बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने  आरोप लगाया है कि यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर ने यूपीए शासन के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से एम एफ हुसैन की पेंटिंग खरीदी थी। मालवीय ने इस आरोप के साथ मामला गंभीर कर दियै है कि  ‘भारत में हर वित्तीय अपराध का गांधी परिवार से संबंध होता है। माल्या सोनिया गांधी को फ्लाइट अपग्रेड टिकट भेजता था। उसकी मनमोहन सिंह और पी. चिदंबरम तक पहुंच थी। अब वह फरार है।’ उन्होंने दावा किया, ‘राहुल गांधी ने नीरव मोदी के जूलरी कलेक्शन का उद्घाटन किया। राणा कपूर ने प्रियंका गांधी से पेटिंग खरीदी।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.