अनोखी शादी…बुलेट पर सवार होकर आई दुल्हन, दुल्हे ने किया रिसीव
जयमाला के दौरान उछलकर दुल्हे को पहनाई वरमाला
शादी का एक अनोखा दृश्य…।
गया -एन पी न्यूज 24 दरअसल तीन मार्च को बोधगया के टेकुना फार्म से रामपुर थाना के चिरैयाटांड़ के लिए बारात आई थी। बता दें कि रामपुर के चिरैयाटांड़ निवासी राजेश कुमार की छोटी बेटी निक्की राज की शादी बोधगया थाना के टेकुना फार्म के रहने वाले सुदर्शन कुमार के इकलौते बेटे नीतीश कुमार के साथ शादी तय हुई थी।
दूल्हा रथ पर सवार होकर दुल्हन के घर पहुंचा। जयमाला की तैयारी हो रही थी। दूल्हा जयमाला के लिए मंच पर पहुंच गया। दुल्हन के आने का इंतजार दूल्हे के साथ-साथ पूरी बारात कर रही थी। इतने में फिल्मी अंदाज में बुलेट पर सवार दुल्हन की एंट्री हुई। दुल्हन को बुलेट पर सवार देख बाराती और अन्य लोग चौंक गए। इतने में दूल्हा मंडप के बाहर दुल्हन को रिसीव करने आता है और उसे साथ लेकर मंच पर चढ़ता है। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाने की कोशिश करते हैं। दुल्हन को जहां उसके भाई गोद में उठाते हैं वहीं दूल्हे को उसके दोस्त संभालते हैं। भाइयों की मदद से दुल्हन उछलती है और वर के गले में माला डालती है। अगले की पहले दोस्त दुल्हे को उछालते हैं और वह वधू के गले में माला डालता है। गया में हुई इस तरह की अनोखी शादी चर्चा हर तरफ हो रही है।