Gold-Silver Rate : सोना-चांदी फिर हुआ महंगा, यहां चेक करें नए रेट्स

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24- भारत में भी कोरोनावायरस का असर अब दिखने लगा है। इसका सीधा असर अब सोने-चांदी पर पड़ा है। कोरोनावायरस की वजह से शुक्रवार को सोना मंहगा हो गया है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी गयी। दिल्ली में 10 ग्राम सोने के भाव में 773 रुपये की तेजी आई है।  वहीं, चांदी में 192 रुपये की बढ़त आई है। इस बढ़त से चांदी का दाम 48,180 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

सोना की नई कीमत – शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 45,343 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। कोरोनावायरस के डर के चलते सोने की कीमत में इजाफा हुआ है। बता दें कि आज डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव देखा गया। रुपया 23 पैसे की गिरावट पर कारोबार कर रहा था। दरअसल  कोरोनावायरस की वजह से अर्थव्यवस्था में गिरावट आ रही है। इस वजह से भी सोना महंगा हुआ है। शुरुआती कारोबार में दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,400 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखी गई थी।

चांदी के नए दाम – शुक्रवार को चांदी की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई है। चांदी में 192 रुपये की बढ़त आई है। इस बढ़त से चांदी का दाम 48,180 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,678 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पहले गुरुवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली थी। कल सोने में 157 रुपये की गिरावट आई थी। चांदी की बात करें, तो कल चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी में 99 रुपये की गिरावट आई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.