दिल्ली हिंसा : पुलिस हवलदार दीपक दहिया पर पिस्टल तानने वाला शाहरुख के खिलाफ FIR दर्ज

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 – नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में अभी तक 46 लोगों की मौत हो गई है जबकि 200 से अधिक घायल हो गए हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली शांत है। कोई हिंसक वारदात नहीं हुए है। इस हिंसा को लेकर लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। 46 लोगों की मौत के बाद अब केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पूरी तरह सख्त नजर आ रही है। सभी पहलु की जांच की जा रही है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

इस बीच मौजपुर हिंसा के दौरान दिल्ली पुलिस के हवलदार दीपक दहिया पर पिस्टल तानने वाले शाहरुख को क्राइम ब्रांच ने दो दिन पहले गिरफ्तार कर लिया।  शाहरुख को उत्तर प्रदेश में बरेली के पास से गिरफ्तार किया गया था। अब दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल दीपक दहिया ने शाहरुख के खिलाफ हत्या के प्रयास की शिकायत दर्ज कराई है। गौरतलब है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले में भड़की हिंसा में जान से बचा दिल्ली पुलिस का जाबांज हवलदार दीपक दहिया हाल ही में मीडिया के सामने आया। हिंसा के दौरान दीपक पर ही बदमाश शाहरुख ने लोडिड रिवाल्वर तान दी थी। बाद में बेखौफ शाहरुख हवा में गोलियां चलाता हुआ मौके से फरार हो गया था।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसने कुल पांच राउंड फायरिंग की थी। पिस्टल में तीन गोलियां पहले से थीं उसके चलाए जाने के बाद उसने दो गोलियों को लोड किया और फायरिंग की। मौके पर भी पांच खोखे मिले थे हालांकि पहले जानकारी थी उसने कुल आठ बार गोलियां दागी थी। बता दें कि शाहरुख जब फायरिंग कर रहा था तो कांस्टेबल दीपक दहिया ने उसे रोकने की कोशिश की थी लेकिन शाहरुख ने उस सिपाही के बगल में भी फायरिंग की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.