80 के दशक की ‘ये’ बाइक चलाते सड़कों पर दिखे महेंद्र सिंह धोनी

0

रांची : एन पी न्यूज 24 – महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट में एक ऐसा नाम जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाई तक पहुंचाया। आज हर कोई माही का दीवाना है। हालांकि धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर है। उन्होंने अपना आखिरी मैच वर्ल्ड कप में न्यूज़ीलैंड के साथ खेला था। जिसके बाद से सभी फैंस उनके मैदान पर उतरने के रह देख रहे है। धोनी हालही में  रांची की सड़कों पर जो याम्हा चलते नजर आये।

धोनी का गाड़ियों को लेकर प्यार जगजाहिर है इसीलिए तो उन्होंने अपने सिमरिया स्थित फार्महाउस में अपनी गाड़ियों के लिए एक अलग बिल्डिंग ही बनाई है।  जिसमें दीवारों की जगह शीशा लगाया गया है जैसे बिल्डिंग के बाहर से ही धोनी एक साथ अपनी गाड़ियों को निहार सकें। अपने शौक को पूरा करते हुए धोनी ने इस बार बेहद पुराना मॉडल की बाइक चलाया। इस बाइक का नाम याम्हा आरडी 350 (राजदूत) था।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी रांची की सड़कों पर जो याम्हा 350 चला रहे हैं उसे थोड़ा मॉडिफाई कराया गया है और डबल साइलेंसर के साथ डिस्क ब्रेक भी लगाए गए हैं लेकिन लुक बिल्कुल वैसे ही जो 80 के दशक में यामहा ने लॉन्च की थी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.