बॉलीवुड की वह 15 बेहतरीन फिल्में, जिसे नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा

0

मुंबई : एन पी न्यूज 24 – अगर आपको बॉलिवुड फिल्में पसंद हैं तो ये कुछ ऐसी फिल्में हैं जिन्हे आपको छोड़ना नहीं चाहिए। आपको इन्हे अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। जिसमें क्लासिक्स और आज कल की फिल्में शामिल है। ये बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। जिसे जीवन में एक बार जरूर देखें। वैसे तो बॉलीवुड में हर साल 800 से ज्यादा फिल्में रिलीज़ होती हैं। इनमें से कुछ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती हैं तो कुछ कब आकर चली जाती है, किसी को पता नहीं चलता है। लेकिन इन्हीं में से कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जो हमे बहुत कुछ सीखा जाती है।

बॉलीवुड की वह बेहतरीन फिल्में –
1.  शोले – शोले तो हर सच्चे भारतीय ने देखी है। और अगर आपने अभी तक जय-वीरू की दोस्ती, गब्बर का गुस्सा, बसंती और धन्नो की डेयरिंग और ठाकुर का अंदाज़ नहीं देखा है तो फिर आप सच्चे भारतीय नहीं कहला सकते। फिल्म मेकिंग पढ़ रहे छात्रों के लिए यह फिल्म बहुत महत्वपूर्ण है, इसमें बहुत बड़े-बड़े यानि की लंबे-लंबे शॉट दिखाए गए है।

2.  गोलमाल – साल 1979 में आई अमोल पालेकर की सुपरहिट मूवी ‘गोलमाल’ आज भी सुपरहिट है। ये फिल्म आपको तब तक हंसाती रहेगी जब तक आपके पेट में दर्द नहीं हो जाएगा।

3.  अंदाज़ अपना अपना – सलमान और आमिर की साल 1994 में आई फिल्म ‘अंदाज़ अपना अपना’ कॉमेडी मूवी थी जिसमें सभी रंग बेहद खूबसूरती से भरे गए थे। ये सच में एक खास फिल्म है।

4.  दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे – साल 1995 में आई रोमांटिक म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ ने शाहरुख़ खान को बॉलीवुड में रोमांस का बादशाह बना दिया। इस फिल्म ने प्यार को फिर से परिभाषित किया।

5.  मदर इंडिया – नरगिस और सुनील दत्त की यादगार फिल्म ‘मदर इंडिया’ ने एक माँ के किरदार को बहुत ही शानदार तरीके से पेश किया। ये हिंदी फिल्म जगत की सबसे उम्दा कलाकृतियों में से एक है।

6.  3 इडियट्स – साल 2009 में आई फिल्म ‘3 इडियट्स’ उस साल की सबसे बड़ी हिट रही जिसने एक नई सोच को समाज के सामने पेश किया। इसे आप जब चाहे अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं।

7. न्यूटन – इस फिल्म में राजकुमार राव ने शानदार अभिनय किया है। यह फिल्म आपको शुरू से लेकर अंत तक बांधे रखेगी। मनोरंजन की स्तर पर यह फिल्म काफी सफर रही है। स्टारकास्ट –  राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अंजली पाटिल और रघुबीर यादव।

8. पिंक – पिंक मूवी उस पुरुषवादी मानसिकता के खिलाफ एक कड़ा संदेश देती है, जिसमें महिला और पुरुष को अलग-अलग पैमानों पर रखा जाता है। इस फिल्म की कहानी बताती है कि यदि कोई पुरुष ताकतवर परिवार से होता है तो किस तरह से पीड़ित महिला के लिए न्याय की लड़ाई लड़ना कठिन हो जाता है। अमिताभ बच्चन समेत सभी कलाकारों ने अपनी भूमिका से न्याय किया है। स्टारकास्ट – अमिताभ बच्चन, पीयूष मिश्रा, अंगद बेदी, कीर्ति कुमारी, तापसी पन्नू।

9.  तलवार – यह फिल्म भी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह फिल्म नोएडा में हुए एक दोहरे मर्डर केस पर आधारित है। देशभर को हिला देने वाले आरुषि हत्याकांड की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म को अगर हम इस दोहरे हत्याकांड पर तैयार एक श्वेतपत्र कहा जाए तो गलत नहीं होगा। स्टारकास्ट – इरफान खान, कोंकणा सेन, नीरज काबी, सोहम शाह, तब्बू और शिशिर मिश्रा।

10. क्वीन – आम मुंबइया चालू मसालों फिल्मों की भीड़ से कोसों दूर क्वीन से मिलकर आप अपसेट नहीं होंगे। अगर आप कंगना के फैन हैं, तो अपनी पसंदीदा ऐक्ट्रेस की इस फिल्म को हर्गिज मिस ना करें। बेहतरीन लोकेशन, कसी हुई स्क्रिप्ट और नयापन लिए कहानी, क्वीन की यूएसपी है। स्टारकास्ट – राजकुमार राव, कंगना रनौत, लीजा हेडन, योगेन्द्र टिक्कू, जेफ्री हो और अल्का बदौला कौशल।

11.  अ वेन्सडे – यह फिल्म आंतकवाद की घटनाओं से प्रेरित है। हालांकि इस फिल्म पर हॉलिवुड की फिल्म की कॉपी करने का आरोप लगता है लेकिन इसके बावजूद फिल्म की कहानी काफी दमदार है। स्टारकास्ट – नसरूद्दीन शाह, अनुपम खेर और आमिर बशिर।

12. मद्रास कैफे – श्रीलंका में उपजे आतंरिक हालातों ने दक्षिण पूर्वी एशिया के राजनीतिक परिस्थितियों को बदल कर रख दिया था। एक देश की सशस्त्र क्रांति भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या पर खत्म हुई। इसकी कहानी भले ही एक डॉक्यूमेंट्री हो लेकिन कभी कमजोर नहीं पड़ती। इस फिल्म में जासूसी के जटिल हालातों और अधिकारियों के राजद्रोह को देखने को मिलती है। सुजीत सरकार के द्वारा निर्देशित इस फिल्म में भेदभाव और मानसिक दुविधाओं को समेटे होने के बाद भी इसे बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है।

13. कहानी – लंदन की रहने वाली इंजीनियर कोलकाता पहुंचकर एक नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचती है। उसका पति खो चुका होता है और वो उसे ढूंढ रही होती है। वो तीन महीने की गर्भवती होती है और पति के मिल जाने तक वो वापस लंदन लौटना नहीं चाहती। वो अपने पति को ढूंढने कोलकाता के हर नुक्कड़ पर जाती है। इस फिल्म की सबसे खास और आकर्षक चीज इसकी कहानी है जो दर्शकों को बांधे रखती है। इस फिल्म के लिए बॉब विश्वास को कभी नहीं भूला जा सकता।

14. डॉन – डॉन फिल्म का हर अनुभव बताता है कि यह एक जासूस फिल्म है। जहां एक अपराधी को पकड़ने के लिए एक किरदार को गिरोह के अंदर भेजा जाता है जिससे वो पुलिस की मदद कर सके। लेकिन जैसे ही किरदार के मरने की सच्चाई सामने आती है वैसे ही वो पुलिस और अपराधियों के निशाने पर आ जाता है। वो सभी गवाहों को इकट्ठा करता है और दोषी को सलाखों के पीछे पहुंचा देता है। अमिताभ बच्चन का स्टारडम इस फिल्म से और बढ़ गया था। अमिताभ बच्चन ने इसमें डॉन का किरदार निभाया है। विजय एक अनाड़ी होता है जो बाद में डॉन बन जाता है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया। जिसे देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ पहुंची। इस फिल्म के डायरेक्टर चन्द्र बड़ौत भी ऐसी सफल फिल्मों दोबारा नहीं बना सकें।

15. राजी –  यह फिल्म उस हर इंसान को पसंद आएगी है, जिसे अपने वतन से प्यार है। यह फिल्म एक भारतीय अंडरकवर एजेंट की सच्ची कहानी से प्रेरित है। 1971 के युद्ध के दौरान किस तरह अंडरकवर एजेंट पाकिस्तान से जानकारी हासिल कर भारत की मदद करती है। स्टारकास्ट – आलिया भट्ट, विक्की कौशल, रजीत कपूर, जयदीप अहलावत, सोनी राजदान और शिशिर शर्मा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.