ब्रह्मास्त्र दीपिका को ऑफर हुआ था रणबीर की मां का रोल

0

मुंबई : एन पी न्यूज 24 – रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ब्राह्मास्त्र पिछले कुछ समय से चर्चा में है। कुछ दिन पहले ही इसकी रिलीज डेट सामने आयी। यह फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी। इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। अब जानकारी सामने आई है कि फिल्म के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को भी अप्रोच किया गया था। बॉलीवुड खबरों की मानें तो फिल्म में रणवीर और दीपिका को रणबीर के पेरेंट्स का रोल ऑफर हुआ था।

बॉलीवुड रिपोर्ट के मुताबिक, अयान को फिल्म के लिए मिड 30 की उम्र के दो एक्टर्स चाहिए थे जो ब्रह्मास्त्र में शिवा (रणबीर) के पेरेंट्स का रोल प्ले कर सकें जिसके चलते यह रोल उन्हें यह रोल ऑफर किया गया था। हालांकि फिल्म मेकर्स ने अब तक इन खबरों की पुष्टि नहीं की है। फिल्म में रणबीर शिवा नाम के एक ऐसे शख्स के रोल में हैं जिसके पास सुपरपावर है और कम उम्र में ही अपने पेरेंट्स को खो देता है। ऐसे में दीपिका और रणवीर को फिल्म में अपनी उम्र का ही रोल ऑफर किया गया था। इस रोल के लिए अयान अब दूसरे ए- लिस्ट एक्टर्स की तलाश कर रहे हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बात करें तो दोनों पहली बार ब्रह्मास्त्र में ही नजर आएंगे। उनके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी, डिंपल कपाडिया और मौनी रॉय अहम किरदार में दिखाई देंगी। शाहरुख खान भी फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे। फिल्म इस साल 4 दिसंबर को रिलीज होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.