राष्ट्रनिर्मिति प्रक्रिया में भारतीय नौदल की भूमिका महत्वपूर्ण

राष्ट्रपति ने पुणे में कहा

0

आईएनएस शिवाजी संस्था प्रेसिडेंट कलर से सम्मानित

पुणे : एन पी न्यूज 24 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरूवार को पुणे में कहा कि देश की आर्थिक सुरक्षा तथा राष्ट्र निर्मिति प्रक्रिया में भारतीय नौदल की भूमिका महत्वपूर्ण है।

लोनावला स्थित भारतीय नौदल के आईएनएस शिवाजी प्रशिक्षण संस्था को राष्ट्रपति के हाथों प्रेसिडेंट कलर से सम्मानित किया गया। इस समय उनकी पत्नी सविता कोविंद, राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह उपस्थित थे।

राष्ट्रपति ने कहा कि देश की सागरी अर्थव्यवस्था लोगाें के हित से जुड़ी हुई है। अधिकतम व्यापार समुद्र मार्ग से किए जाते है। केवल राष्ट्रीय सुरक्षा ही नहीं बल्कि देश की आर्थिक सुरक्षा और राष्ट्रनिर्मिति की विस्तृत प्रक्रिया में भारतीय नौदल की भूमिका महत्वपूर्ण है।

नौदल हमारे समुद्री सामर्थ्य का प्रमुख साधन है। समुद्री सीमाओं का संरक्षण, व्यापारी मार्ग सुरक्षित करना तथा नागरी आपदा परिस्थिति में मदद करने जैसे नौदल के साहसी कार्य का देश को अभिमान है। भविष्य में भी नौदल के माध्यम से निश्चित रूप से गौरवास्पद कार्य होगा ऐसा विश्वास है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.