नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह पश्चिमी दिल्ली के तीन विधानसभा क्षेत्रों जनकपुरी, तिलक नगर और मादीपुर में रोड शो किया। केजरीवाल ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के साथ खुली जीप में सवार होकर लोगों से उनके लिए वोट करने का आग्रह किया।
रोड शो में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए, जो 2020 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के थीम गीत ‘लगे रहो केजरीवाल’ की धुन पर नाच रहे थे।
जनकपुरी, तिलक नगर और मादीपुर विधानसभाओं में शानदार रोड शो। पूरी दिल्ली में लोग आम आदमी पार्टी सरकार के कामों से बेहद खुश है। pic.twitter.com/uIm4wO9Vhn
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 24, 2020
इसके बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल नांगलोई और रोहिणी में सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।