पंजाब, हरियाणा में पारा लुढ़का, बारिश के आसार

0

चंडीगढ़ : एन पी न्यूज 24 – पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर, विशेषकर राजमार्गो के आसपास घने कोहरे के साथ शीत लहर की स्थिति बनी हुई है और अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से छह डिग्री कम दर्ज हुआ है। विभाग ने अपने अनुमान में 13 जनवरी से बारिश होने की बात कही है।

मौसमविज्ञान विभाग ने कहा कि पंजाब के आदमपुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के करनाल, हिसार और नारनौल में क्रमश: 3.8 डिग्री, 4.2 डिग्री और 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

पंजाब के पवित्र शहर अमृतसर और औद्योगिक हब लुधियाना का तापमान क्रमश: 5.1 और 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 13 जनवरी से दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जिससे शीतलहर तेज हो सकती है।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.