चंद्रयात्रा के जश्न में संगीत कार्यकर्म से पेश की जाएगी भारत के चंद्रयान की कहानी 

0
 

मुंबई  : एन पी न्यूज 24 – चंद्र मिशन चंद्रयान और इससे जुड़े वैज्ञानिकों के सम्मान में एक खास संगीत कार्यकर्म का आयोजन किया गया है. 18 जनवरी को टाटा थिएटर में संगीतकार शांतनु मोइत्रा के डायरेक्शन में सहचरी फाउंडेशन के सहयोग से इसका आयोजन होगा। इस कार्यकर्म को चंद्रयान भारत की चंद्रयात्रा का जश्न नाम दिया गया है. इसमें भारत की अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो ) की सफलता का वृतांत होगा। यह इसरो की चांद यात्रा को ऊंचाइयों पर ले जाना का काम करेगा।

चंद्र मिशन को तोहफा 
एनसीपीए में भारतीय संगीत कार्यकर्म प्रमुख सुवर्णलता राव ने कहा कि चंद्रयान भारत के जाने माने वैज्ञानिकों और देश के हालिया चंद्र मिशन को हमारी ओर से एक तोहफा है. कार्यकर्म में शांतनु के साथ कौशिकी चक्रवर्ती (गायन), राकेश चौरसिया (बांसुरी ), जयंती कुमारेश (वीणा ), अम्बी सुब्रमण्यम (वाइलिन), ओजस अढिया (तबला ) और श्रीधर पार्थसार्थी (मृदंगम )  भी होंगे।
visit : npnews24.com
Leave A Reply

Your email address will not be published.