गैस सिलेंडर के गोदाम से 50 सिलेंडर चोरी

0
पिंपरी : एन पी न्यूज 24 – गैस सिलेंडर के गोदाम की दीवार तोड़कर उसमें से 50 गैस सिलेंडरों की चोरी की वारदात खामशेत के कल्पतरु एचपी गैस सिलेंडर के गोदाम में हुई। सोमवार की सुबह साढ़े 8 बजे यह वारदात सामने आयी। इस बारे में बिपीन सुकनराज बाफना (42, निवासी गणपती चौक, कामशेत, मावल, पुणे) ने कामशेत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, बाफना का खामशेत में कल्पतरू एच पी गैस सिलेंडर का गोदाम है। रविवार की रात आठ बजे उन्होंने गोदाम बंद किया। दूसरे दिन सुबह साढ़े आठ बजे गोदाम खोलने पहुंचे तब चोरी की यह वारदात सामने आयी। अज्ञात चोर ने गोदाम की दीवार तोड़कर लोहे की जाली मोड़ दी और भीतर प्रवेश किया। गोदाम में से घरेलू गैस के 40 और कमर्शियल 10 सिलेंडर कुल 50 हजार रुपए का माल चुरा लिया।
visit : npnews24.com
Leave A Reply

Your email address will not be published.