समाचार : एन पी न्यूज 24 – बॉलीवुड के भाईजान यानि की सलमान खान का आज बर्थडे है। सलमान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खान ने बीती रात अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपने जन्मदिन की पार्टी की। इस पार्टी में सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी मौजूद थीं। सलमान खान की केक काटते हुए और परिवार के नाचते-गाते और एन्जॉय करते हुए कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सलमान खान हर साल अपना जन्मदिन पनवेल स्थित फार्म हाउस में आलीशान तरीके से सेलीब्रेट करते हैं। हालांकि इस बार सलमान ने बेहद सादगी से जन्मदिन मनाया। इससे पहले खबरें आई थीं कि सलमान अपनी बहन अर्पिता की वजह से जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि प्रेग्नेंट अर्पिता को 27 दिसंबर की ही डिलिवरी डेट मिली है। पार्टी में सलमान खान ने अपना केक आहिल के साथ मिलकर काटा।
यूलिया ने किया सलमान को किस –
सोशल मीडिया पर सलमान की एक और वीडियो सामने आई है, जिसमें यूलिया वंतूर उन्हें किस कर रही हैं। वीडियो में सभी लोग सलमान खान को जन्मदिन की बधाई देते हैं और फिर यूलिया आकर उन्हें किस करती हैं।
बहन अर्पिता ने बनाया दूसरी बार मामा –