एन पी न्यूज 24 –एक शिक्षक के रूप में करियर बनाने वाले युवकों के लिए अपना सपना पूरा करने का समय आ गया है. क्योंकि बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) अपने यहां 37 हजार शिक्षक के पदों के लिए बंपर भर्तियाँ करने जा रहा है. इसके लिए BSEB द्वारा आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
अगर आप भी BSEB में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं, तो जल्द आवेदन कर सकते हैं. क्योंकि आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 20 दिसंबर, 2019 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट की जा सकती है.
जानें विभिन्न पदों से जुड़ी जानकारियां…
महत्वपूर्ण तिथियां :
रजिस्ट्रेशन करने की प्रारंभिक तिथि : 20 दिसंबर, 2019
रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि : 24 दिसंबर, 2019
आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि : 24 दिसंबर, 2019
आवेदन पत्र का संपादन (केवल ऑनलाइन आवेदन पूरा करने वाले आवेदकों के लिए) – 25 दिसंबर 2019 से 26 दिसंबर 2019 (11:59 बजे) तक
माध्यमिक शिक्षक पात्रता एसटीईटी परीक्षा 2019
पदों का नाम : पदों की संख्या
माध्यमिक विद्यालय- 25270
सीनियर सेकेंडरी स्कूल- 12065
कुल पदों की संख्या – 37,335
आवेदन शुल्क :
श्रेणी | पेपर -I और पेपर -II के लिए | पेपर -I और पेपर -II दोंनों के लिए | शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक योग्यता परीक्षा 2019 |
सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (पुरूष/महिला) | 500 रुपये | 800 रुपये | 500 रुपये |
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांगजन (पुरूष/महिला) | 300 रुपये | 500 रुपये | 300 रुपये |
पदों का विवरण :
उच्चय माध्यमिक विद्यालय (वर्ग 11 एवं 12 पेपर-II) एस.टी.ई.टी परीक्षा के लिए
पदों का नाम : | पदों की संख्या |
विषय | पद |
अंग्रेजी | 2125 |
गणित | 2104 |
भौतिक | 2384 |
रसायन शास्त्र | 2221 |
प्राणी शास्त्र | 723 |
वनस्पति शास्त्र | 835 |
कंप्यूटर साईंस | 1673 |
कुल पद | 12065 |
पदों का विवरण :
माध्यमिक विद्यालय (वर्ग 9 एवं 10 पेपर-I) एस.टी.ई.टी परीक्षा के लिए
पदों का नाम : | पदों की संख्या |
विषय | पद |
अंग्रेजी | 5054 |
गणित | 5054 |
विज्ञान | 5054 |
सामाजिक विज्ञान | 5054 |
हिन्दी | 3000 |
संस्कृत | 1054 |
उर्दू | 1000 |
कुल पद | 25270 |
आवेदन प्रक्रिया :
अगर आप इन मापदन्डों पर खरे उतरते हैं, तो आप बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द अप्लाई कर दें. ध्यान दें कि बताए नियमानुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए. किसी भी तरह की त्रुटी होने पर आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा.
बता दें कि इन पदों पर पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी भी हो चुकी थी. लेकिन बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों को आवेदन करने का यह दूसरा अवसर दिया जा रहा है.
visit : npnews24.com