मंदिर परिसर में खेल रही बालिका पर लैंगिक अत्याचार

0

 पुणे : एन पी न्यूज 24 – घर के पास स्थित मंदिर परिसर में खेल रही आठ वर्षीय बालिका पर अज्ञात शख्स ने लैंगिक अत्याचार किए। यह घटना पुणे के पाषाण में सामने आई।

पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर पीड़िता की मां ने चतु:श्रृंगी पुलिस थाने में शिकायत दी है जिस अनुसार पुलिस ने अज्ञात शख्स पर बालकांे का लैंगिक अत्याचारों से संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

दो दिन पहले रात आठ बजे बालिका अपने घर के पास स्थित मंदिर परिसर की खुली जगह में खेल रही थीं। उस वक्त अज्ञात शख्स वहां गया और बालिका को पकड़कर एक कोने में लेकर गया। वहां उस पर लैंगिक अत्याचार करने लगा। इस से डरी हुईं बालिका जोर जोर से चिल्लाने लगी। तब उक्त शख्स बालिका को नोच कर वहां से भाग गया। बालिका रोते रोते घर गईं और मां को घटना की जानकारी दी। उसके घरवालों ने आस पास उस शख्स को ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। उसके बाद बालिका की मां ने पुलिस में शिकायत दी।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.