पुलिसकर्मी गणेश जगताप को राष्ट्रीय गोमंतक पुरस्कार घोषित

0
पुणे : एन पी न्यूज 24 – पुणे पुलिस बल के साहसी कर्मचारी गणेश जगताप को इस साल का राष्ट्रीय गोमंतक पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। गोआ के मडगांव में 22 दिसंबर को तृतीय राष्ट्रीय गोमंतक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया है। इसमें रक्षा और आयुष राज्यमंत्री श्रीपाद नाइक के हाथों यह पुरस्कार वितरण किया जाएगा। गणेश जगताप को उनके उत्कृष्ट कामकाज के लिए पुलिस महानिदेशक मेडल समेत अब तक कुल 265 रिवार्ड मिले हैं। पांच बार राष्ट्रपति पदक के लिए भी उनकी सिफारिश की गई है।
हुतात्मा अपंग बहुउद्देशीय विकास कल्याणकारी संस्था ओगलेवाडी कराड की ओर से तृतीय राष्ट्रीय गोमंतक गोवा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया है। इसके पुरस्करार्थियों की घोषणा की गई है जिसमें पुणे पुलिस बल के कर्मचारी गणेश जगताप भी शामिल हैं। जगताप को अब तक कुल 265 रिवार्ड मिले हैं। इन पुरस्कारों में पुणे भूषण, पुणेरत्न, वर्दितील माणुसकी, राजस्तरीय हुतात्मा गौरव पुरस्कार, सामाजिक सुरक्षा गौरव पुरस्कार, लोकमंगल गौरव पुरस्कार, समाज गौरव पुरस्कार, पुलिस मित्र राज्यस्तरीय पुरस्कार, आदर्श सेवा पुरस्कार, पुणे भुषण प्रेरणा, कला उपासक, अक्कलकोट भुषण पुरस्कार का समावेेेश है।
visit : npnews24.com
Leave A Reply

Your email address will not be published.