कचरे में जिंदा मिली एक दिन की नवजात बच्ची

गोद लेने के लिए कई लोग आए आगे

0

 पुणे : एन पी न्यूज 24 – बुधवार की सुबह पुणे के विश्रांतवाड़ी परिसर में महिला सफाई कर्मी को कचरे में एक दिन की जिंदा नवजात बच्ची मिली। सही समय पर इलाज मिलने के कारण वह बच गईं। उसे गोद लेने के लिए कई लोग आगे आए हैं जिनमें एक डॉक्टर दंपति का भी समावेश है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह विश्रांतवाड़ी परिसर स्थित एकतानगर में महिला सफाई कर्मी लक्ष्मी ढेंबरे को कचरा जमा करते समय एक कचरे के डिब्बे में हलचल होती दिखाई दी। उन्होंने देखा तो लाल कलर के कपड़े में नवजात बालिका को लपेटा था। उन्होंने तत्काल मनपा के स्वास्थ्य निरीक्षक को जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर विश्रांतवाड़ी पुलिस थाने की टीम घटनास्थल पहंुच गईं। उन्होंने बच्ची को ससुन अस्पताल में भर्ती कराया। समय पर इलाज मिलने के कारण बच्ची बच गईं। जिंदा नवजात बच्ची मिलने की घटना पता चलने के बाद कईयों ने पुलिस से संपर्क कर उसे गोद लेने की तैयारी दर्शाई। उनमें एक डॉक्टर दंपति भी है। यह काफी संतोषजनक बात है। बच्ची को फेंकने के मामले में विश्रांतवाड़ी पुलिस थाने में अज्ञात शख्स पर मामला दर्ज किया गया है।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.