डॉ. श्रीराम लागू के पार्थिव पर शुक्रवार को शासकीय इतमाम में अंतिम संस्कार

0

 पुणे : एन पी न्यूज 24 – वरिष्ठ अभिनेता डॉ. श्रीराम लागू के पार्थिव पर 20 दिसंबर, शुक्रवार को शासकीय इतमाम में अंतिम संस्कार किए जाएंगे। उस से पहले सुबह दस से ग्यारह के बीच उनका पार्थिव बालगंधर्व रंगमंदिर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

मंगलवार की रात 92 वर्षीय डॉ. लागू का निधन हो गया। उनके बेटे आनंद लागू अमरिका में रहते हैं। वह वहां से पुणे आने के लिए निकले हुए है। वह पहंुचने के बाद शुक्रवार को नवी पेठ स्थित वैकुंठ श्मशान भूमि में उनके अंतिम संस्कार किए जाएंगे। शासकीय इतमाम में अंतिम संस्कार करने का आदेश राज्य सरकार ने जिला प्रशासन को दिया है।

मराठी रंगभूमि के नटसम्राट डॉ. लागू ने अपने अभिनय से दर्शकों के मन मंे अलग ही जगह बनाई थी। मैं भगवान नहीं मानता ऐसी ठोस भूमिका लेनेवाले डॉ. लागू ने भगवान को रिटायर करें ऐसे कहकर समाज के धार्मिक परंपरावाद का विरोध किया था। उनके निधन पर नाट्य तथा फिल्म क्षेत्रों के दिग्गजों ने शोक जताया है।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.