सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म कर हत्या

पुणे के दापोड़ी की घटना

0

 पुणे : एन पी न्यूज 24 – पिता ने अपनी 15 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी गला दबाकर हत्या करने की घटना गुरूवार को पुणे के दापोड़ी परिसर में सामने आई। घटना को अंजाम देने के बाद पिता भाग गया है। पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर पीड़िता की मां ने भोसरी पुलिस थाने में शिकायत दी है जिस अनुसार 44 वर्षीय पिता पर बालकों का लैंगिक अत्याचारों से संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता आठवीं कक्षा में पढ़ती थीं। वह दापोड़ी में मां, बहन और सौतेले पिता के साथ रहती थीं। पिता रिक्शा चालक है। पीड़िता और उसकी बहन का बाहर प्रेम प्रकरण है ऐसा शक पिता को था। इस शक के चलते उसका लड़कियों की मां के साथ झगड़ा होता था। गुरूवार की सुबह भी दोनों में झगड़ा हुआ था। उसके बाद दोपहर को पीड़िता और पिता दोनों ही घर में थे। इसका फायदा उठाते हुए पिता ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पिता घर को बाहर से ताला लगाकर भाग गया। कुछ देर बाद पीड़िता की बहन आईं।

घर को ताला होने के कारण वह बाहर ही खड़ी रहीं। काफी देर इंतजार करने के बाद उसने ताला तोड़ दिया। तब जाकर यह घटना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही भोसरी पुलिस का दस्ता घटनास्थल पहंुच गया। पुलिस ने लड़की का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीड़िता पर लैंगिक अत्याचार की बात सामने आई है। लड़की के पिता को ढूंढने के लिए पुलिस के तीन पथक अलग अलग जगह पर रवाना कर दिए गए है।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.