छत्रपति शिवाजी महाराज की राह पर ही महाराष्ट्र आगे जाएगा

मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे ने शिवनेरी पर कहा

0

पुणे : एन पी न्यूज 24  – मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे ने गुरूवार को शिवनेरी किले पर कहा कि सामान्य रयत की कल्याण के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज ने स्वराज्य की स्थापना की। दीन, दलित, आदिवासी, शोषित, किसान, खेत मजदूर, महिला कल्याण की प्रेरणा उनके कार्य से हमें मिली है। इसलिए उन्होंने दिखाई हुई राह से महाराष्ट्र आगे जाएगा।

 

मुख्यमंत्री होने के बाद पहली बार उध्दव ठाकरे पुणे दौरे पर आए हुए थे। इस समय उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म स्थान शिवनेरी जाकर अभिवादन किया। उसके बाद उपस्थितों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री होने के बाद पहली बार मंुबई से बाहर आया हूं। इसलिए यहां आकर राजमाता जिजाऊ और छत्रपति शिवाजी महाराज का आशीर्वाद लेकर उन्हें अपेक्षित होनेवाला रयत का राज्य प्रस्थापित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। सामान्य जनता को राहत देनेवाला, न्याय देनेवाला काम ही किया जाएगा। मुख्यमंत्री यह बड़ी जिम्मेदारी होती है। सभी को अभिमान लगे ऐसा महाराष्ट्र बनाएंगे ऐसा आश्वासन भी उन्होंने दिया।

इस समय मुख्यमंत्री की पत्नी रश्मी ठाकरे, पुत्र विधायक आदित्य ठाकरे, विधायक अतुल बेनके, पूर्व सांसद शिवाजीराव आढलराव पाटील, जिलाधिकारी नवल किशोर राम, जिला पुलिस अधीक्षक संदीप पाटील उपस्थित थे।

एकवीरा माता का दर्शन

मुख्यमंत्री ने परिवार समेत कुलदैवत एकवीरा माता का दर्शन लिया। उक्त मंदिर कार्ला स्थित वेहेरगांव मंे है। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार वे परिवार समेत दर्शन के लिए आए थे। देवस्थान द्वारा मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.