पुणे : एन पी न्यूज 24 – शराब पीकर तेज रफ्तार से निकले हुए कार चालक ने स्कूटी सवार आईटी इंजीनिअर युवती को जोरदार टक्कर दी जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए उसकी मौत हो गईं। यह घटना गुरूवार की रात सवा बारह बजे पुणे के खराड़ी परिसर में हुई। मृत लड़की नागपुर की निवासी थीं।
पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय श्रध्दा मधुकर बांगड़ की मौत हो गई हैं। घटना को लेकर चंदननगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार चालक मनिष बलिराम चौधरी (37, पाषाण) को गिरफ्तार किया है।
श्रध्दा नागपुर स्थित बालभुवन मरोबा मैदान के पास रहती थीं। फिलहाल वह पुणे आई हुई थीं। पुणे खराड़ी परिसर स्थित एक आईटी कंपनी मंे वह काम करती थीं। गुरूवार की देर रात करीब सवा बारह बजे वह खराड़ी से अपनी स्कुटी से निकली हुई थीं। उस समय शराब पीकर कार से तेज रफ्तार से निकले हुए चौधरी ने श्रध्दा को जोरदार टक्कर दी जिसमें गंभीर रूप से घायल हुई उसकी मौत हो गई।
visit : npnews24.com