पुणे : एन पी न्यूज 24 – पुणे महानगरपालिका की स्थायी समिति अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के पार्षद हेमंत रासने की शुक्रवार को नियुक्ति की गई। रासने को 10 जबकि महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार अशोक कांबले को छह मत मिले।
स्थायी समिति के 16 सदस्यों में भाजपा के 10, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 4, कांग्रेस तथा शिवसेना का प्रत्येकि एक एक सदस्य है। महाविकास आघाड़ी के सदस्यों की संख्या कम होने के कारण भाजपा के ही उम्मीदवार की जीत तय थी लेकिन महाविकास आघाड़ी की ओर से राकांपा के अशोक कांबले ने आवेदन भरा था। इसलिए शुक्रवार को चुनाव हुआ जिसमें रासने को 10 और कांबले को 6 मत मिले। उसके बाद चुनाव निणर्य अधिकारी पीएमपीएमएल की अध्यक्षा नयना गुंडे ने रासने को स्थायी समिति के अध्यक्ष पद पर रासने को नियुक्त करने की घोषणा की। इस समय महापौर मुरलीधर मोहोल, उपमहापौर सरस्वति शेंडगे, सभागृह नेता धीरज घाटे, विधायक सुनील कांबले, कांग्रेस के गुट नेता अरविंद शिंदे उपस्थित थे।
रासने को इस पद के लिए लगभग डेढ़ साल का अवधि मिलेगा। इस दौरान उन्हें दो बार अर्थसंकल्प पेश करने का अवसर भी मिलेगा।
visit : npnews24.com