Big News : 22 साल के लड़के के साथ कार में गैंगरेप

0

मुंबई : एन पी न्यूज 24 –  निर्भया, हैदरबाद, उन्नाव के बाद फिर एक गैंगरेप की घटना सामने आयी है। मुंबई में एक 22 साल के लड़के के साथ चार लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया है। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, लड़के के साथ उन चारों ने तीन घंटे तक चलती कार में बलात्कार किया और फिर फेंक दिया। घटना के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 377 (अप्राकृतिक सेक्स) के तहत शिकायत दर्ज़ कर ली है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनमें से एक नाबालिग है और उसे बाल रिमांड होम भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला –
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘वीबी नगर पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चार संदिग्ध उस लड़के को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते थे। रविवार को लड़के ने शहर के एक रेस्तरां के बाहर की एक सेल्फी पोस्ट की। चारों ने इस पोस्ट को देखा और रेस्तरां के विवरण का उपयोग कर उसकी लोकेशन का पता लगाया। चारों रेस्तरां में लड़के के पास पहुंचे और उससे कहा कि वे उसे इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं और उसके फैन हैं।’ चारों ने उसे उनके साथ बाइक सवारी के लिए कहा। पीड़ित सहमत हो गया और पांचों ने लगभग 20 मिनट तक सवारी की और मुंबई हवाई अड्डे के पास एक होटल में पहुंचे। वहां चारों ने उसे कार में चलने के लिए मजबूर किया। इसके बाद अगले तीन घंटों तक उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। इसके बाद उन्होंने उसे सड़क पर फेंक दिया।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.