नागरिकता संशोधन बिल : नॉर्थ-ईस्ट में बवाल, असम के 10 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद, गुवाहाटी में कर्फ्यू

0

गुवाहाटी : एन पी न्यूज 24 – नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में पास होने के बाद आज इस पर राज्यसभा में भहस चल रही है। पुरे राज्यसभा में जोरदार हंगामा है। इसके साथ ही सदन के बाहर देश के पूर्वोत्तर में भारी विरोध हो रहा है। लोग सड़कों पर उतर आए। असम, मणिपुर, त्रिपुरा में संगठनों ने बंद बुलाया। सुरक्षाबलों के साथ हिंसक झड़प देखी जा रही है। त्रिपुरा में प्रदर्शनकारियों ने गैरआदिवासियों की दुकानों में आग लगा दी। इस दौरान बाजार, स्कूल-कॉलेज और वित्तीय संस्थान बंद रहे।

सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने असम के 10 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। साथ ही गुवाहाटी में कर्फ्यू लगा दी गयी है। असम में भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया। विभिन्न संगठनों द्वारा रेल रोको आंदोलन के चलते रेलवे ने तिनसुकिया और लुम्डिंग डिवीजन की 12 ट्रेनों को कैंसिल किया और 10 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया।

असम के लखीमपुर, दिसपुर, तिनसुकिया, धेमजी, डिब्रूगढ़, चराईदेव, सिवासागर, जोरहाट, गोलाघाट, कामरूप (मेट्रो) और कामरूप में शाम सात बजे से 12 दिसंबर सुबह सात बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी है।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.