विदर्भ : एन पी न्यूज 24 – क्रिकेट के मैदान पर कई बार हैरान करने वाली घटनाएं हो जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा। रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान कुछ ऐसा हो गया, जिससे हर कोई दंग रह गया। दरअसल आंध्र प्रदेश और विदर्भ के बीच सोमवार को देवीनेनी वेंकट रमन प्रनीता ग्राउंड पर मैच खेला जा रहा था। इसी दौरान मैदान पर सांप घुस गया। इसके चलते मैच की शुरुआत में भी देरी हुई।
SNAKE STOPS PLAY! There was a visitor on the field to delay the start of the match.
Follow it live – https://t.co/MrXmWO1GFo#APvVID @paytm #RanjiTrophy pic.twitter.com/1GptRSyUHq
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) December 9, 2019
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) डोमेस्टिक के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें आप मैदान पर सांप को भागते हुए देख सकते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया था, ‘सांप ने खेल रोका! मैदान पर एक विजिटर आया था, जिसके चलते मैच शुरू होने में देरी हुई।’
SNAKE STOPS PLAY! There was a visitor on the field to delay the start of the match.
Follow it live – https://t.co/MrXmWO1GFo#APvVID @paytm #RanjiTrophy pic.twitter.com/1GptRSyUHq
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) December 9, 2019
मैच की बात करें तो विदर्भ ने टॉस जीता और आंध्र प्रदेश के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। सांप को मैदान से बाहर निकाला गया और इसके बाद ही मैच शुरू हो पाया। मैदान कर्मियों ने सांप को घेर लिया और तालियां बजाने लगे, जिसके बाद सांप मैदान से बाहर गया।
visit : npnews24.com