Big News : उड़ान भरते ही गायब चिली सैन्य विमान 38 यात्रियों के साथ लापता

0

चिली : एन पी न्यूज 24 – दक्षिणी अमेरिकी देश चिली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि चिली से वायुसेना का एक मालवाहक विमान मंगलवार सुबह गायब हो गया। अंटार्कटिका के ऊपर से गुजर रहे इस विमान में कुल 38 लोग सवार थे। अभी तक विमान का कुछ पता नहीं चल पाया है। गायब हुआ विमान का नाम C-130 हरकूलस है। जो सोमवार की शाम 4.55 बजे साउथ चिली के पुंता एरिनास से रवाना हुआ था। लेकिन जब विमान 6.13 बजे अंटार्कटिका के ऊपर जब ड्रेक पैसेज पर था, उसके बाद से गायब हो गया।

चिली एयरफोर्स के द्वारा जारी बयान के अनुसार, विमान में कुल 38 लोग सवार थे। इसमें 17 क्रू मेंबर और 21 यात्री थे। यात्रियों की अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिल पायी है। इससे पहले भी कई ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जब विमान अचानक रडार से गायब हो गया हो। इसी साल भारतीय वायुसेना का भी एक विमान A-32 रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। जिसमें 13 लोग सवार थे। 

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.