घरेलू विवाद में पत्नी का घोंटा गला

0
पिंपरी : एन पी न्यूज 24 – घरेलू विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और इसके बाद खुद पुलिस थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। यह वारदात चिंचवड के दगडोबा चौक में शुक्रवार की सुबह सामने आयी है। बानू हसनसाहब नदाफ (35) ऐसा मृतका का नाम है। उसकी हत्या के मामले में चिंचवड पुलिस ने उसके पति हसनसाहब दस्तगिरसाहब नदाफ (41, निवासी दगडोबा चौक, चिंचवड, मूल निवासी अजनानपूर, जिला गुलबर्गा, कर्नाटक) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, गत दस माह से नदाफ परिवार चिंचवड के दगडोबा चौक में रहता है। हसनसाहब टेलरिंगचे काम करता है। उसका पहला विवाह नसरीन से हुआ था। नसरीन की मृत्यू के बाद 2011 में उसने बानू से दूसरा विवाह किया था। उन्हें सुमय्या (19), अनिसा (17), सफिया (15) नामक संतानें हैं। दोनों पति- पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते थे। इसी विवाद में उसने बानू का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद पुलिस के पास जाकर इसकी जानकारी दी। चिंचवड पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
visit : npnews24.com
Leave A Reply

Your email address will not be published.